स्नातक पार्ट वन में एडमिशन के लिए दो तक जमा होंगे फॉर्म

Updated at :24 Jun 2016 1:59 AM
विज्ञापन
स्नातक पार्ट वन में एडमिशन के लिए दो तक जमा होंगे फॉर्म

गया: गया कॉलेज में स्नातक पार्ट वन में नामांकन लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. अब यहां दो जुलाई तक नामांकन फॉर्म जमा किये जा सकेंगे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एमएस इसलाम की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया. प्राचार्य डॉ इसलाम […]

विज्ञापन
गया: गया कॉलेज में स्नातक पार्ट वन में नामांकन लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. अब यहां दो जुलाई तक नामांकन फॉर्म जमा किये जा सकेंगे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एमएस इसलाम की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया. प्राचार्य डॉ इसलाम ने बताया कि स्टूडेंट्स की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए स्नातक पार्ट वन (कला, विज्ञान व वाणिज्य) संकायों में नामांकन लेने के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ा कर दो जुलाई कर दी गयी है.

उन्होंने बताया कि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी व संबंधित विभागों के नोटिस बोर्ड पर छात्र-छात्राओं की सूची प्रकाशित कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि काॅलेज में विज्ञान संकाय में 1020, कला संकाय में 1260 व वाणिज्य में 940 सीटें उपलब्ध हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन