दोषी कौन, 30 दिनों में तय करेगी एमयू

Updated at :17 Jun 2016 1:38 AM
विज्ञापन
दोषी कौन, 30 दिनों में तय करेगी एमयू

बोधगया: वेतन भुगतान के अभाव में महिला कॉलेज, खगौल में दिनचर्या लिपिक कुमारी सरोज पांडेय की मौत के मामले पर विधान परिषद की निवेदन समिति के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय सहित अन्य सदस्यों द्वारा सख्त रुख अपनाये जाने पर मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के प्रशासनिक महकमे में सरगरमी बढ़ गयी है. निवेदन समिति ने एमयू के अधिकारियों […]

विज्ञापन
बोधगया: वेतन भुगतान के अभाव में महिला कॉलेज, खगौल में दिनचर्या लिपिक कुमारी सरोज पांडेय की मौत के मामले पर विधान परिषद की निवेदन समिति के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय सहित अन्य सदस्यों द्वारा सख्त रुख अपनाये जाने पर मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के प्रशासनिक महकमे में सरगरमी बढ़ गयी है.

निवेदन समिति ने एमयू के अधिकारियों को 30 दिनों में दोषी अधिकारी या कर्मचारी को चिह्नित करने का निर्देश दिया है, जिसके कारण कुमारी सरोज पांडेय को वेतन का भुगतान नहीं हो सका. इस बाबत गुरुवार को एमयू में निवेदन समिति द्वारा दिये गये निर्देशों से संबंधित एक पत्र जारी किया है और संबंधित शाखा को उस पत्र की एक-एक कॉपी भेज दी है.

इसके अलावा संजय गांधी महिला कॉलेज की जमीन से जुड़े मामले में एक माह के अंदर सत्यापन कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश इंस्पेक्टर ऑफिस को दिया गया है. एमडी कॉलेज, नौबतपुर के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के संबंध में उच्च न्यायालय के अादेश के आलोक में 24 जून को निवेदन समिति के समक्ष रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन