हाय रे इंसािनयत! पति-पत्नी मांगते रह गये मदद, पर किसी ने पलट कर भी नहीं देखा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 8:22 AM
सोमवार को मानवता को शर्मसार करनेवाली एक घटना हुई. गया जंकशन के पास एक महिला प्रसव वेदना से कराहती रही और पति लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा. ऑटोवालों से मिन्नतें करता रहा, कोई तो उसकी पत्नी को अस्पताल तक पहुंचा दे. पर, किसी को दया तक नहीं आयी. अरे! उन मांओं के कलेजे […]
गया: गया जंकशन स्थित टिकट काउंटर के पास ओवरब्रिज के समीप ही सोमवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया. महिला के पति मुकेश कुमार ने बताया कि वाराणसी-गया पैसेंजर ट्रेन से जंकशन पर उतर कर अपने घर कुजापी जा रहे थे. इसी दौरान पत्नी अनीता देवी को ओवरब्रिज के पास प्रसव वेदना हुई. आने-जानेवाले लोगों से सहायता मांगी, पर कोई आगे नहीं आया. इतने में उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दे दिया. इसके बाद रेलवे अस्पताल में फोन किया गया. सूचना मिलने पर डॉ केके चौरसिया व स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची. डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा की जांच की. लेकिन, कुछ ही देर के बाद बच्ची की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










