निगम के स्टोर में ड्राइवर व श्रमिकों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 8:20 AM
गया: वागेश्वरी में रास्ते से गाड़ी हटाने के विवाद में नगर निगम के टेंपो ड्राइवर व लेबर के साथ की गयी मारपीट को लेकर शुक्रवार को ड्राइवर व लेबरों ने निगम के स्टोर में हंगामा किया. सूचना पाकर नगर आयुक्त ने फोन कर मारपीट के मामले में डेल्हा थानाध्यक्ष को केस दर्ज करने को कहा. […]
कूड़ा उठाव के बाद बीच रोड पर लगी कार के कारण टेंपों नहीं निकल रहा था. गाड़ी हटाने का आग्रह किया, तो कार में सवार लोग ड्राइवर संतोष कुमार व लेबर मुन्ना दास के साथ मारपीट करने लगे. गाड़ी पर सवार चारों लोगों ने ड्राइवर व लेबर की एक नहीं सुनी. इस संबंध में सफाई प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मारपीट के बाद लेबर-ड्राइवर सुबह हंगामा कर रहे थे. मामले को लेकर डेल्हा थाने में गाड़ी संख्या बीआर 02 वी 9077 पर सवार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भेजा गया है. क्योंकि, ड्राइवर व लेबर मारपीट करने वाले को पहचान नहीं सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










