कोर्ट ने खारिज की बिंदी यादव की जमानत अर्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 9:45 AM
गया: आदित्य सचदेवा हत्याकांड में फंसे पूर्व जिला पार्षद बिंदी यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है. मंगलवार को बिंदी यादव ने अपने वकील के माध्यम से एसीजेएम-चतुर्थ के कोर्ट में जमानत अर्जी दी थी, जिसे सुनवाई के बाद कोर्ट ने खारिज कर दिया. अब जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश के […]
गौरतलब है कि विगत सात मई को पुलिस लाइन रोड में रोड रेज की घटना के बाद हुई गोलीबारी में स्विफ्ट कार में सवार आदित्य सचदेवा नामक एक छात्र की गोली लगने से मौत हो गयी थी. इसके मुख्य आरोपित बिंदी यादव के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था.
इस मामले में रॉकी को संरक्षण देने व साक्ष्य को छुपाने के आरोपित बिंदी यादव भी न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल में बंद हैं. उन्होंने इसी सिलसिले में जमानत अर्जी दायर की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










