अभी आैर ‘हॉट’ हाेगा गया, 44.2 डिग्री पर पहुंचा पारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2016 9:42 AM
गया: पूरे प्रदेश में सबसे ‘ हॉट’ शहर के रूप में चिह्नित गया में मंगलवार को इस साल का (अब तक) सबसे गरम दिन रहा. मंगलवार को गया जिले का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. जानलेवा लू के कारण लोग-बाग घरों में दुबके रहे. सड़कों […]
गत साेमवार काे अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री था. साेमवार की अपेक्षा मंगलवार काे तापमान में दाे डिग्री सेल्सियस की उछाल रही. पिछले साल 19 अप्रैल काे अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था. पिछले साल गया का सबसे ‘हॉट’ दिन 25 मई था, जब अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था. 22 मई 2015 काे अधिकतम 44.7 डिग्री व न्यूनतम 24.9 डिग्री, 23 मई काे अधिकतम 45.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा था. एक जून, 2015 काे गया का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था.
माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डिप्टी डायरेक्टर आरके गिरि ने बताया कि जिस तरह तापमान में उछाल आ रही है, उससे जाहिर है पिछले साल का रिकाॅर्ड टूट सकता है. किसानाें काे इस बार पहले से तैयारी रहने की जरूरत है. मंगलवार काे इस साल की रिकाॅर्ड ताेड़ गरमी की वजह से दिन में सड़काें पर लाेगाें की आवाजाही कम दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










