हत्या की नीयत से महिला को कमरे में किया बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2016 9:38 AM

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक गांव में सोमवार की रात हत्या करने की नीयत से एक महिला रेखा कुमारी को ससुरालवालों ने कमरे में बंद कर दिया. इस बाबत रेखा ने इसकी सूचना अपने मोबाइल फोन से मायके वालों को दी. मायके वालों ने पुलिस को सूचना दिया व रेखा को कमरे से मुक्त […]

विज्ञापन
मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक गांव में सोमवार की रात हत्या करने की नीयत से एक महिला रेखा कुमारी को ससुरालवालों ने कमरे में बंद कर दिया. इस बाबत रेखा ने इसकी सूचना अपने मोबाइल फोन से मायके वालों को दी. मायके वालों ने पुलिस को सूचना दिया व रेखा को कमरे से मुक्त कराया.

रेखा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी अनीत यादव के साथ 2006 में हुई थी. शादी के समय से ही उनके पति मायके से 10 कट्ठा जमीन या पांच लाख रुपये नगद लाने का दबाव बनाते रहे.

इसी दौरान दो बच्चों ने भी जन्म लिया, पर ससुरालवाले हमेशा प्रताड़ित करते रहे. सोमवार की देर रात कमरे में बंद कर उसकी हत्या की प्लानिंग कर रहे थे. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि रेखा के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें पति अनीत कुमार, सास सावित्री देवी, गोतनी बेबी देवी व ससुर कृष्णा यादव को अारोपित बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन