नैनो व ऑटो की टक्कर में युवक की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2016 7:49 AM

विज्ञापन

शेरघाटी: शेरघाटी-इमामगंज मार्ग पर हरिदासपुर गांव के पास रविवार को नैनो व आॅटो की टक्कर में एक की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इनमें तीन की हालत गंभीर है. सभी घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी. जानकारी के अनुसार, आॅटो बांकेबाजार […]

विज्ञापन
शेरघाटी: शेरघाटी-इमामगंज मार्ग पर हरिदासपुर गांव के पास रविवार को नैनो व आॅटो की टक्कर में एक की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इनमें तीन की हालत गंभीर है. सभी घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी.
जानकारी के अनुसार, आॅटो बांकेबाजार की ओर जा रहा था और नैनो शेरघाटी की ओर से आ रही थी. इसी दौरान हरिदासपुर गांव के पास हादसा हो गया. घायलों में इमामगंज थाने के दुखदपुर निवासी कारू, रिकियासन-बांकेबाजार के मोनेया निवासी कल्लू साव व आमस के पहाड़ निवासी मधु देवी व इनके दो बच्चे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन