23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

225 जरूरतमंदो में बांटे कंबल व चटाई

बोधगया: ठंड को देखते हुए बोधगया के रत्ती बिगहा गांव स्थित बुद्धज्ञान आश्रम परिसर में शनिवार को 225 जरूरतमंदों को कंबल व चटाई दिये गये. श्रीलंका के उपासक असान व चतुर ने सभी गरीबों के लिए कंबल, चटाई व अन्य सामग्री की व्यवस्था की थी. कंबल पाने वालों में आसपास के गांवों व टोलों में […]

बोधगया: ठंड को देखते हुए बोधगया के रत्ती बिगहा गांव स्थित बुद्धज्ञान आश्रम परिसर में शनिवार को 225 जरूरतमंदों को कंबल व चटाई दिये गये. श्रीलंका के उपासक असान व चतुर ने सभी गरीबों के लिए कंबल, चटाई व अन्य सामग्री की व्यवस्था की थी.

कंबल पाने वालों में आसपास के गांवों व टोलों में रहने वाले लोग शामिल थे.

कंबल का वितरण श्रीलंका से आये बौद्ध गुरु भंते ज्ञानानंद व भंते कुशलचित के हाथों कराया गया. इस अवसर पर आश्रम के भंते यश व भंते विमलतिस्स सहित अन्य ने कंबल वितरण कार्य में सहयोग किया. कंबल वितरण से पहले आश्रम के लोगों द्वारा गांवों में जाकर जरूरतमंदों की पहचान की व उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया. समारोह में उन्हीं लोगों को कंबल आदि दिये गये, जिन्हें कार्ड दिये गये थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें