शेरघाटी में महिला ने पति की ली जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 7:55 AM
शेरघाटी: गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के लक्षनैती गांव में रविवार को पेड़ से टंगे एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी. तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के जम्हेता गांव निवासी बसंत पासवान के बेटे नागेंद्र पासवान के रूप में हुई है. […]
इसी बीच, होली के दिन रानी अपनी ससुराल से बाराचट्टी मायके चली गयी. मायके में माता-पिता के नहीं होने की वजह से वह लक्षनैती स्थित मामा के घर चली आयी. इसके बाद उसका पति भी पत्नी के मामा के घर आ गया. उन्होंने बताया कि पत्नी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिल कर पति की हत्या कर पेड़ से टांग दिया. घटना को अंजाम देने के बाद रानी के रिश्तेदार घर छोड़ कर फरार हैं. इधर, पुलिस ने पत्नी रानी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










