नक्सली संगठन दे रहे धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 8:08 AM
पटना-डोभी नेशनल हाइवे 83 की फोरलेन के निर्माण कार्य पर नक्सलियों की नजर है़ नक्सली संगठन लगातार धमकी दे रहे हैं. सुरक्षा को लेकर चिंतित नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के जीएम (टेक्निकल) व प्रोजेक्ट डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष द्विवेदी ने मगध आयुक्त लियान कुंगा को पत्र भेज कर सुरक्षा की मांग की है़ इसी […]
इस मामले को आयुक्त ने गंभीरता से लिया है और 19 मार्च को मगध डीआइजी सौरभ कुमार, गया डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक, जहानाबाद डीएम आदित्य दास व एसपी आदित्य कुमार, बीएमपी-तीन के कमांडेंट रविरंजन कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा व जहानाबाद बीएमपी के कमांडेंट को अपने कार्यालय में तलब किया है.
नेशनल हाइवे ने इस कामकाज की मॉनीटरिंग की जिम्मेवारी मेसर्स कंस्लटिंग इंजीनियरिंग ग्रुप लिमिटेड जयपुर व उनके ज्वाइंट वेंचर कंपनी निपोन किवॉय इंडिया व सीइजी लिमिटेड को सौंपा है. जब साइट पर कामकाज की मॉनीटरिंग करने के लिए उक्त ग्रुप के अधिकारी जाते हैं, तो उनके टीम लीडर के मोबाइल फोन पर धमकी दी जाती है. विगत चार दिसंबर 2015 को बोधगया के जिंदापुर मौजा मोचारिम में स्थित सड़क कंस्ट्रक्शंस कंपनी के बेसकैंप पर हमला किया गया था. 27 दिसंबर 2015 को सड़क निर्माण में लगे दो वाहनों में आग लगा दी गयी थी. 22 फरवरी को माओवादियों द्वारा एक वाहन में आग लगा दी गयी थी. विगत आठ मार्च को मानपुर गांव स्थित उनकी कंपनी के स्टोन चिप्स के कैंप पर लोगों ने अटैक कर कामकाज को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया था. अपने पत्र में जीएम सह प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने स्पष्ट किया है कि उक्त घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि फोरलेन का निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










