कदाचारमुक्त होगी मैट्रिक परीक्षा : डीएम
गया: मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला पर्षद सभाकक्ष में सोमवार को डीएम कुमार रवि ने दंडाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में नकल बरदाश्त नहीं की जायेगी. फर्जी परीक्षार्थियों के पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जायेगा. नकल […]
उन्होंने कहा कि सभी वीक्षकों को अपना पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा. डीएम ने कहा कि जिले में 80,143 परीक्षार्थियों के लिए 67 केंद्र बनाये गये हैं. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी का प्रबंध किया गया है. परीक्षा केंद्रों से दौ सौ मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होगा. परीक्षा के सफल संचालन के लिए तीन स्तर पर (176 सांख्यिकी, 20 गस्ती दल व 12 उड़नदस्ता दल) दंडाधिकारयों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. जिला मुख्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष (फोन नंबर: 0631-2222253, 2220207) बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










