लापरवाही. जंग खा रहे चलंत शौचालय, नहीं मिल रही सुविधा, न फजीहत की फिक्र न ही पैसे की चिंता
नगर निगम ने बाजार में शौचालय के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है. शहर के भीड़ भाड़वाली जगहों पर लोग शर्मसार होते हैं. यह स्थिति तब है, जब दो चलंत शौचालय जीआरडीए कार्यालय मैदान में जंग खा रहे हैं. हालांकि अफसरों का कहना है कि उनकी हालत ठीक नहीं है. गया: पितृपक्ष मेला, बौद्ध महोत्सव […]
गया: पितृपक्ष मेला, बौद्ध महोत्सव व अन्य आयोजनों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने दो चलंत शौचालय बनवाये थे. उसकी मंशा दूर-दराज से आनेवाले लोगों को सहूलियत देने की थी. इस पर उसने प्रति शौचालय लगभग चार लाख रुपये भी खर्च किये. लेकिन, दोनों शौचालय जिला विकास प्राधिकार के कार्यालय परिसर में यों ही खड़े हैं. अफसरों का यह जानते हुए भी इस पर ध्यान नहीं जाता है कि किसी भीड़-भाड़वाली जगह पर उसे रखवा देने से उसका सदुपयोग भी होगा और लोगों की फजीहत भी नहीं होगी. साथ ही साथ, साफ-सफाई भी बनी रहेगी. लेकिन, उन्हें न आठ लाख की फिक्र है, न लोगों की फजीहत की चिंता. साफ-सफाई से तो उनका दूर-दूर तक वास्ता ही नहीं है.
स्मार्ट सिटी बनने के लिए आतुर शहर के लिए यह कितना शर्मनाक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










