सिर्फ नारे न गढ़ें, राष्ट्रीय एकता के लिए काम करें
गया: राष्ट्रीय एकता को नारा बनाने से अच्छा होगा, इस पर अमल किया जाये. राष्ट्रीय एकता के नाम पर आज देश में राजनीति की जा रही है. इस कारण हमें भारत में ही अलग-अलग जगहों पर विदेशी के समान व्यवहार किया जाता है. ये बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा गया कॉलेज के मानिविकी […]
इसके विरोध में विद्यार्थी परिषद द्वारा करीब 50 वर्षों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर छात्र जाग जायें, तो कोई भी ताकत पूर्वोत्तर राज्यों के मामले में आवाज नहीं उठा सकेंगे. छात्र शक्ति से ही राष्ट्र शक्ति बनती है. इस मौके पर विश्वविद्यालय के संयोजक सह केंद्रीय पैनल अध्यक्ष रामनंदन कुमार, विभाग प्रमुख मधुरेंद्र मनोहर, चंद्रव्रत देव, दीपचंद गुप्ता, सौरभ कुमार, अजीत कुमार, रचित कुमार, अमन मिश्र, समीर कुमार, नवलेश मिश्र व रणधीर कुमार आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद ने फोटो प्रदर्शनी भी लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










