कोतवाली व विष्णुपद के नये थानाध्यक्ष कौन?

Updated:
विज्ञापन

गया : कोतवाली थानाध्यक्ष नीहार भूषण व विष्णुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का तबादला हो गया है. पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर श्री भूषण का स्थानांतरण पटना जिला पुलिस बल व थानाध्यक्ष श्री सिंह को इंस्पेक्टर पद पर प्रोमेशन देते हुए बेगूसराय जिला पुलिस बल में तबादला कर दिया गया है. मगध डीआइजी रत्न संजय व […]

विज्ञापन
गया : कोतवाली थानाध्यक्ष नीहार भूषण व विष्णुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का तबादला हो गया है. पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर श्री भूषण का स्थानांतरण पटना जिला पुलिस बल व थानाध्यक्ष श्री सिंह को इंस्पेक्टर पद पर प्रोमेशन देते हुए बेगूसराय जिला पुलिस बल में तबादला कर दिया गया है. मगध डीआइजी रत्न संजय व एसएसपी गरिमा मलिक से हरी झंडी मिलने के बाद कोतवाली व विष्णुपद थानाध्यक्ष के पदभार से मुक्त हो जायेंगे.

अब पुलिस महकमे में यह चर्चा तेज हो गयी है कि कोतवाली व विष्णुपद का अगला थानाध्यक्ष कौन होगा? इस पद के लिए योग्य इंस्पेक्टरों की तलाश शुरू हो गयी. इंस्पेक्टर श्री भूषण व श्री सिंह के बेहतर क्रियाकलाप को देखते हुए डीआइजी व एसएसपी उन्हें विरमित करने के मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं.

पटना जिला बल से इंस्पेक्टर जमील असगर ने दिया योगदान
पटना जिला पुलिस बल से स्थानांतरित होकर गया आये इंस्पेक्टर जमील असगर ने सोेमवार को पुलिस लाइन में योगदान दिया. इंस्पेक्टर श्री असगर ने बताया कि वह कई वर्ष पहले गया जिला पुलिस बल में कामकाज कर चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन