''गांधी मैदान में शराबियों व नशेड़ियों की मौज''
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया:गांधी मैदान असामाजिक तत्वों का अड्डा बना है. यहां हर वक्त शराबियों व नशेड़ियों की मौज रहती है. उनका खौफ इस कदर है कि शरीफ लोग इधर जाना भी नहीं चाहते. यह कहना है कि गैरसरकारी संगठन प्रतिज्ञा के संयोजक बृजनंदन पाठक का. इसकी शिकायत उन्होंने डीएम कुमार रवि से भी की है. उन्होंने पत्र […]
विज्ञापन
गया:गांधी मैदान असामाजिक तत्वों का अड्डा बना है. यहां हर वक्त शराबियों व नशेड़ियों की मौज रहती है. उनका खौफ इस कदर है कि शरीफ लोग इधर जाना भी नहीं चाहते. यह कहना है कि गैरसरकारी संगठन प्रतिज्ञा के संयोजक बृजनंदन पाठक का. इसकी शिकायत उन्होंने डीएम कुमार रवि से भी की है. उन्होंने पत्र लिख कर अपने विचारों से अवगत कराया है.
श्री पाठक ने कहा है कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के गया आगमन पर गांधी मैदान में कई जगहों पर चहारदीवारी तोड़ कर रास्ता तैयार किया गया था, इनमें गेट लगाया जाना था. लेकिन, इस काम को भी अधूरा छोड़ दिया गया. अब हालात यह है कि इन खुले रास्तों से जानवर मैदान में प्रवेश कर गंदगी फैला रहे हैं. गांधी मैदान के अंदर फूलों के पौधे लगाये गये थे, उनकी भी देखभाल नहीं होती. इन जगहों पर सफाई भी नहीं करायी जाती है.
अतिक्रमण हटाने का भी काम रुका : श्री पाठक ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा किये गये खानापूर्ति पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रशासन ने अनदेखी की है. प्रशासनिक अवमानना के खिलाफ भी न्यायालय में याचिका दायर की गयी है. उन्होंने कहा कि मैदान में गलत तरीके से कई सरकारी इमारतें तैयार कर ली गयी हैं, इनका न तो जमीन हस्तांतरण किया गया है और न ही किसी भी तरह का नक्शा स्वीकृत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










