अहियापुर के गिट्टी-बालू व्यवसायी से मांगी गयी 20 लाख की रंगदारी
मुजफ्फरपुर: बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर व्यवसायी से रंगदारी मांगी है. अहियापुर के भूतनाथ मंदिर के पास सोना ग्रुप ट्रेडर्स (ईंट-बालू सीमेंट की दुकान) के मालिक पंकज कुमार से मंगलवार की शाम 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी. तीन दिन के अंदर रकम नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी गयी […]
रंगदारी मांगनेवाले ने खुद को पवन भगत गिरोह का शूटर बताया है. मामले में पंकज कुमार ने अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद एसएसपी रंजीत कुमार मिश्र से मिल कर सुरक्षा की गुहार लगायी है. जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गयी है, पुलिस उसकी जांच कर रही है. पंकज कुमार से 20 मार्च व 26 जून को भी रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी नहीं दिये जाने पर गिट्टी लाने जा रहे उनके ट्रक को सराय भगवानपुर के पास रोक कर चालक से 30 हजार रुपये लूट के बाद उसे गोली मार दी गयी थी. उन्होंने इसकी शिकायत सराय थाने में दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










