डॉ तिवारी को लेकर शाक्यमुनि काॅलेज में विवाद कॉलेज के प्राचार्य रहे डॉ अरविंद कुमार तिवारी ने बोधगया थाने में दर्ज कराया मामला कई शिक्षकों, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक यादव व अन्य लोगों को बनाया आरोपित प्रतिनिधि, बोधगयास्थानीय शाक्यमुनि कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर शिक्षक व कर्मचारियों के साथ काॅलेज के प्राचार्य रहे डॉ अरविंद कुमार तिवारी के बीच विवाद हो गया. काॅलेज के शिक्षक व कर्मचारियों ने डॉ तिवारी के कॉलेज में आने का विरोध किया. कॉलेज में विवाद की सूचना पाकर पहुंचे बोधगया थाने के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया. इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके काॅलेज से वापस लौटने के बाद डॉ तिवारी ने आवेदन देते हुए बताया कि पथराव कर उनकी गाड़ी के शीशे को तोड़ दिये गये. डॉ तिवारी ने कॉलेज के कई शिक्षकों, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक यादव व अन्य लोगों को आरोपित बनाया है. उधर, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि यह गलत आरोप है. एमयू के दिशा-निर्देश के अनुसार डॉ अरविंद कुमार तिवारी फिलहाल कॉलेज के प्राचार्य नहीं हैं.
BREAKING NEWS
डॉ तिवारी को लेकर शाक्यमुनि कॉलेज में विवाद
डॉ तिवारी को लेकर शाक्यमुनि काॅलेज में विवाद कॉलेज के प्राचार्य रहे डॉ अरविंद कुमार तिवारी ने बोधगया थाने में दर्ज कराया मामला कई शिक्षकों, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक यादव व अन्य लोगों को बनाया आरोपित प्रतिनिधि, बोधगयास्थानीय शाक्यमुनि कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर शिक्षक व कर्मचारियों के साथ काॅलेज के प्राचार्य रहे डॉ […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement