समाज के उत्थान के लिए भूलना होगा भेदभाव शहर भर में पूजे गये भगवान चित्रगुप्त चित्रगुप्त सेवा संस्थान ने किया स्मारिका का विमोचनसंवाददाता, गयाभगवान को पिता मान कर पूजने से हर मनोकामना पूरी होती है. समाज के उत्थान के लिए भेदभाव भूल कर सभी को आगे आना होगा, तभी हम उन्नत समाज की परिकल्पना कर सकते हैं. उपर्युक्त बातें चित्रगुप्त सेवा संस्थान एपी कॉलोनी में नव चेतन अंक नामक स्मारिका का विमोचन करते हुए सर्जन डॉ आरके वर्मा व वयोवृद्ध साहित्यकार गोवर्द्धन प्रसाद सदय ने कहीं. संस्थान के अध्यक्ष भरत प्रसाद सिन्हा ने कहा कि विगत कई दशकों से इस स्थान पर चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार समाज के मार्गदर्शन के लिए स्मारिका निकाली गयी है. संस्थान ने फैसला लिया है कि स्मारिका की छपाई हर वर्ष करायी जायेगी. इस मौके पर मिर्जा गालिब कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ अरुण कुमार, डॉ उमेश कुमार वर्मा, राजीव नारायण व लाला सिन्हा मौजूद रहे. इसके अलावा शहर के विभिन्न जगहों पर चित्रगुप्त पूजा की गयी. श्री चित्रगुप्त मंदिर गोदावरी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सामूहिक चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. महासभा अध्यक्ष डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सामूहिक पूजा में शहर के चित्रगुप्त समाज के लोगों ने भाग लिया. मंदिर में महाआरती भी की गयी. इस मौके पर विपिन कुमार, कंचन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, साधना सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, कुमार गौरव व रंजना सिन्हा मौजूद रहे. चित्रगुप्त परिवार समिति गेवालविगहा द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि, इस मौके पर राहुल सिन्हा, आनंद सहाय, विनोद कुमार सिन्हा व अभिषेक सिन्हा उपस्थित रहे. श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति, पूर्व मध्य रेलवे गया द्वारा चंद्रशेखर आजाद हॉल में भव्य पूजा का आयोजन किया गया. पूर्व मध्य रेलवे, गया के चीफ ट्रैफिक इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मौके पर महाप्रसाद का वितरण किया गया. संदीप इंदवार, एपी वर्मा, अधिवक्ता विजय कुमार, एरिया ऑफिसर संदीप कुमार व चीफ मेडिकल सुप्रिटेंडेन्ट डॉ डीके सहाय इस मौके पर उपस्थित रहे. श्री चित्रगुप्त पूजा कार्यकारिणी समिति कला संगम द्वारा नयी गोदाम में पूजा का आयोजन किया गया. पूजा में समित के डॉ दिलीप कुमार, प्रो रामलखन प्रसाद, डॉ पंकज नवल बिहारी, रामाशंकर प्रसाद, डॉ सुधीर मोहन कंठ व अधिवक्ता नीरज सिन्हा सम्मिलित रहे. श्री चित्रगुप्त समिति द्वारा मगध कॉलोनी स्थित किशोरी मोहन कांप्लेक्स में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति की गयी.
BREAKING NEWS
समाज के उत्थान के लिए भूलना होगा भेदभाव
समाज के उत्थान के लिए भूलना होगा भेदभाव शहर भर में पूजे गये भगवान चित्रगुप्त चित्रगुप्त सेवा संस्थान ने किया स्मारिका का विमोचनसंवाददाता, गयाभगवान को पिता मान कर पूजने से हर मनोकामना पूरी होती है. समाज के उत्थान के लिए भेदभाव भूल कर सभी को आगे आना होगा, तभी हम उन्नत समाज की परिकल्पना कर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement