बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ाये

Updated at : 29 Apr 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ाये

गया न्यूज : वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन

गया न्यूज : वारदात सीसीटीवी में कैद

प्रतिनिधि, परैया.

स्थानीय थाना क्षेत्र के परैया बाजार से सोमवार को बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये की चोरी हो गयी. घटना को लेकर मंझियावां निवासी उपेंद्र प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया है कि पंजाब नैशनल बैंक की परैया शाखा से दोपहर बारह बजे 50 हजार की निकासी की और सारे पैसे को बाइक की डिक्की में रख दिया. इसके बाद सब्जी खरीदने के लिए मोटरसाइकिल को रूपेश की दुकान के समीप खड़ा कर दिया. जब सामान लेकर डिक्की में रखने लगे, तो डिक्की खुली थी और पैसा डिक्की में नहीं पाया. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है. थानाध्यक्ष सर्व नारायण ने बताया कि डिक्की से पैसे की चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन