ePaper

अगलगी की घटना में 40 बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख

Updated at : 17 Apr 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी की घटना में 40 बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख

थाना क्षेत्र की मातसो पंचायत के डुमरी गांव के बधार में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गयी. अगलगी की घटना में 18 किसानों के 40 बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

फतेहपुर. थाना क्षेत्र की मातसो पंचायत के डुमरी गांव के बधार में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गयी. अगलगी की घटना में 18 किसानों के 40 बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर सीओ राहुल कुमार थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह दल -बल के साथ मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में बधार में अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं. देखते-देखते 40 बिगहा फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय स्तर पर मोटर पंपसेट चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसकी तीव्रता अधिक रहने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. वहीं काफी देर के बाद प्रशासन की मदद से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा तब तक लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि डुमरी गांव के रहने वाले ललन सिंह,वचन सिंह,पवन सिंह,राहुल सिंह, रतन सिंह,पिंटू सिंह, विवेक कुमार, मनेश शर्मा, गौतम सिंह, पवन सिंह,अवध शर्मा, कमल सिंह, भूषण सिंह, रवींद्र मांझी, रोशन सिंह, राकेश पांडेय, राकेश सिंह व शिवनंदन सिंह के फसल को नुकसान पहुंचा है. वहीं, सीओ ने बताया कि किसानों के नुकसान का आंकड़ा लिया जा रहा है. पुलिस किसानों को आपदा विभाग की ओर से मुआवजा दिया जायेगा. वहीं आग लगने के कर्म का पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन