22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपाइयों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका

फोटो-गया. शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महानगर इकाई ने राज्य सरकार का पुतला फूंका. चौक पर नेताओं ने राज्य सरकार पर अपराध पर अंकुश लगाने में असफल होने का आरोप लगाया. नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जिले का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने […]

फोटो-गया. शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महानगर इकाई ने राज्य सरकार का पुतला फूंका. चौक पर नेताओं ने राज्य सरकार पर अपराध पर अंकुश लगाने में असफल होने का आरोप लगाया. नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जिले का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. उन्होंने कहा कि शहर में विधि व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी लचर है. विरोध प्रदर्शन में भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष कंचन कुमार सिन्हा, राजीव कुमार कन्हैया, संतोष ठाकुर, विनय सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें