22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बढ़ते अपराध पर भाजपा गरम

गया : शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भाजपा के तेवर तल्ख हैं. इन घटनाओं के खिलाफ शुक्रवार को पार्टी की महानगर इकाई ने राज्य सरकार का पुतला फूंका. पार्टी ने राज्य सरकार पर अपराध नियंत्रण में असफल होने का आरोप लगाया. पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जिले का दुर्भाग्य है कि […]

गया : शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भाजपा के तेवर तल्ख हैं. इन घटनाओं के खिलाफ शुक्रवार को पार्टी की महानगर इकाई ने राज्य सरकार का पुतला फूंका. पार्टी ने राज्य सरकार पर अपराध नियंत्रण में असफल होने का आरोप लगाया.
पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जिले का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. उन्होंने कहा कि शहर में विधि व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी लचर है. विरोध प्रदर्शन में भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष कंचन कुमार सिन्हा, राजीव कुमार कन्हैया, संतोष ठाकुर, विनय सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें