फोटो मानपुर 03,04,05 कैप्सन डीएवी कईया के दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को एक समारोह के तहत विदाई देते प्राचार्य अरविंद कुमार व अन्य शिक्षक प्रतिनिधि, मानपुर गया-नवादा मुख्य मार्ग पर कइया स्थित डीएवी स्कूल के परिसर में शुक्रवार को दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं की विदाई को लेकर समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम को संबंधित करते हुए स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि आप जहां भी जायें अपना अपने कर्तव्य को पहला स्थान दें. अच्छे काम कर देश व राज्य का नाम रोशन करें. इस दौरान छात्रों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अलावा गीत संगीत, वाद विवाद, नाटक, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, क्रिकेट के अलावा अन्य प्रतियोगिता हुआ. इसमें सफल बच्चों को स्कूल परिवार की ओर से सम्मानित भी किया गया. मौके पर एसके त्रिपाठी, अमरेश मिश्रा, अशोक शर्मा, प्रतिमा सिन्हा, शांति शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.
BREAKING NEWS
दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई
फोटो मानपुर 03,04,05 कैप्सन डीएवी कईया के दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को एक समारोह के तहत विदाई देते प्राचार्य अरविंद कुमार व अन्य शिक्षक प्रतिनिधि, मानपुर गया-नवादा मुख्य मार्ग पर कइया स्थित डीएवी स्कूल के परिसर में शुक्रवार को दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं की विदाई को लेकर समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement