23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रीविधि से खेती करनेवाले किसानों को मिला पुरस्कार

वजीरगंज: प्रखंड के नौडीहा खुर्द गांव में बुधवार को प्राण संस्था के बैनर तले आयोजित समारोह में श्री विधि से जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया. जैविक खेती करने वाली बेस्ट वीआरपी रेणु देवी, धान की अच्छी उपज के लिए गुलाबी देवी, कृष्णा प्रसाद, उर्मिला देवी, देवमंती देवी, गेहूं की अच्छी उपज […]

वजीरगंज: प्रखंड के नौडीहा खुर्द गांव में बुधवार को प्राण संस्था के बैनर तले आयोजित समारोह में श्री विधि से जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया.

जैविक खेती करने वाली बेस्ट वीआरपी रेणु देवी, धान की अच्छी उपज के लिए गुलाबी देवी, कृष्णा प्रसाद, उर्मिला देवी, देवमंती देवी, गेहूं की अच्छी उपज के लिए गीता देवी व नीतू देवी, सरसों के लिए सुदामी देवी, सब्जी के खेती के लिए मुन्नी देवी को सम्मान से नवाजा गया.

समारोह में संस्था के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी विक्रम कुमार, प्रमोद कुमार व संजय कुमार ने किसानों को जैविक खाद से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया. विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ सुधीर, कृषि विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र कुमार व किसान सलाहकार प्रिंस कुमार ने श्री विधि से ढैंचा लगाने के तरीके बताये. मौके पर यमुना प्रसाद, अशोक प्रसाद, सागर महतो, भोला महतो, दिनेश प्रसाद, नारायण यादव, अजरुन महतो, प्रेम प्रकाश व अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें