28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

क्रय केंद्र पर धान खरीद में अड़चन, किसान परेशान

फोटो मानपुर 01 – मानपुर में पैक्स केंद्र द्वारा खरीदे गये धान को नोडल क्रय केंद्र में लाते चेयरमैन व किसान .प्रतिनिधि, मानपुर मानपुर प्रखंड मुख्यालय के पास नोडल पैक्स गोदाम में शनिवार को 212 बोरा धान की खरीद नोडल क्रय केंद्र पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह की देख-रेख में की गयी. […]

फोटो मानपुर 01 – मानपुर में पैक्स केंद्र द्वारा खरीदे गये धान को नोडल क्रय केंद्र में लाते चेयरमैन व किसान .प्रतिनिधि, मानपुर मानपुर प्रखंड मुख्यालय के पास नोडल पैक्स गोदाम में शनिवार को 212 बोरा धान की खरीद नोडल क्रय केंद्र पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह की देख-रेख में की गयी. इस दौरान श्री सिंह ने बताया कि पैक्स द्वारा किसानों से खरीदे गये धान मे नमी की मात्रा अधिक है. इससे धान का वजन बाद में कम सकता है. इसलिए आगामी 14 जनवरी के बाद किसानों से धान खरीदा जायेगा. इधर, भदेजा पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी अभय कुमार झा सभी पैक्सों को हर हाल में किसानों से धान खरीदने का दबाव बना रहे हैं. पैक्स धान लेकर नोडल केंद्र पर जा रहे हैं. लेकिन, नोडल केंद्र के पदाधिकारी नमी का हवाला देकर धान नहीं खरीद रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें