22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

डुमरिया में 21 जनवरी से प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ

गया. डुमरिया प्रखंड स्थित ब्राह्मणी घाट मंदिर पर एक बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए एक समिति बनायी गयी. इसका नाम मां दुर्गा मंदिर समिति रखा गया हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों को चयन दिया गया हैं. […]

गया. डुमरिया प्रखंड स्थित ब्राह्मणी घाट मंदिर पर एक बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए एक समिति बनायी गयी. इसका नाम मां दुर्गा मंदिर समिति रखा गया हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों को चयन दिया गया हैं. बैठक में सर्वसम्मति से गोविंद दास महाचार्य को अध्यक्ष, प्रीतम कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सिन्हा को सचिव, अखौंरी शैलेंद्र सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, जगत किशोर प्रसाद को कोषाध्यक्ष, गणेश प्रसाद को मीडिया प्रभारी सहित अन्य लोगों को सदस्य बनाये गये. बैठक में 21 से 26 जनवरी तक प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ करने का निर्णय लिया गया. 21 जनवरी को कलशयात्रा निकाली जायेगी. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी गणेश कुमार ने दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें