21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना

गया. पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का गुरुवार को 90वां जन्म दिन भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास में मनाया गया. मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने प्रदेश आरटीआइ मंच के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सिन्हा, अशोक सिंह, राम प्रवेश पासवान व धर्मेंद्र कुमार ने वाजपेयी को भारत रत्न […]

गया. पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का गुरुवार को 90वां जन्म दिन भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास में मनाया गया. मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने प्रदेश आरटीआइ मंच के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सिन्हा, अशोक सिंह, राम प्रवेश पासवान व धर्मेंद्र कुमार ने वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा का स्वागत किया व उनके दीर्घायु होने की कामना की. उधर, गया डोभी रोड के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआइटी) परिसर में भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया. बीआइटी के निदेशक अवधेश कुमार के नेतृत्व में श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें