27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अटल जी के जन्मदिन व भारत रत्न की घोषणा पर बधाई

गया. भाजपा महानगर इकाई की ओर से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा पर खुशी जाहिर की गयी. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कंचन कुमार सिन्हा, सहलाल सिद्दकी, विनय सिंह […]

गया. भाजपा महानगर इकाई की ओर से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा पर खुशी जाहिर की गयी. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कंचन कुमार सिन्हा, सहलाल सिद्दकी, विनय सिंह समेत कई अन्य थे. भारतीय जनता युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने भी अटल जी के जन्मदिवस के मौके पर चांदचौरा में सदस्यता अभियान चलाया. डॉ जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रजराज मिश्र ने भी दोनों को भारत रत्न दिये जाने पर खुशी जाहिर की है . लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष अताउल्लाह खां ने भी दोनों को भारत रत्न दिये जाने पर खुशी जाहिर की है. लोक जनशक्ति पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बेचन कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश संगठन सचिव अरविंद्र कुमार सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें