31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बढ़ी कनकनी, राहत की उम्मीद भी नहीं

अधिकतम तापमान गिरने से कनकनी का असर अधिक सुबह-शाम रह सकता है घने कोहरे का असर संवाददाता, गया गया व आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट से कनकनी बढ़ गयी है. रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान […]

अधिकतम तापमान गिरने से कनकनी का असर अधिक सुबह-शाम रह सकता है घने कोहरे का असर संवाददाता, गया गया व आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट से कनकनी बढ़ गयी है. रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से नीचे है. मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21 व 22 डिग्री के बीच बना रहेगा. यानी, ठंड व कनकनी से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह-शाम घने कोहरे का असर रहेगा. अगले दो दिनों तक कोहरे का असर सुबह नौ बजे तक रह सकता है. अपराह्न चार बजे से कोहरे का असर शुरू हो सकता है. रविवार को सुबह की आर्द्रता 93 प्रतिशत व शाम में आर्द्रता 76 प्रतिशत रही.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें