गया में बच्चों को बहकानेवाले गिरोह का खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2014 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

मानपुर (गया) : गया जिले की मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन परिसर के पास से एक बच्चे के अपहरण के मामले में चार अपराधियों को पकड़ा. थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों में डेल्हा थाने के छोटकी नवादा के शिवप्रसाद का बेटा मनोज कुमार व पटना जिले […]
विज्ञापन
मानपुर (गया) : गया जिले की मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन परिसर के पास से एक बच्चे के अपहरण के मामले में चार अपराधियों को पकड़ा. थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों में डेल्हा थाने के छोटकी नवादा के शिवप्रसाद का बेटा मनोज कुमार व पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत कुम्हार टोला मुहल्ले के तीन लोग हैं.
कुम्हार के दिनेश यादव के बेटे सन्नी कुमार, चुन्नी राम के बेटे नुन्नू कुमार व देवराव के बेटे दिलीप यादव को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है. मुफस्सिल थाने के नारायणनगर मुहल्ले के अरुण यादव का 12 वर्षीय बेटा विपिन कुमार गत 30 अगस्त से गायब था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










