आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर का दिखेगा प्रतिरूपa

Published at :27 Sep 2014 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर का दिखेगा प्रतिरूपa

गया: शहर के बाइपास रोड स्थित घुघरीटांड के पास बजरंग क्लब दुर्गापूजा को लेकर बन रहे पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हैं. इस वार यहां के श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के तिरूमाला के वेंकटेश्वर मंदिर के प्रतिरूप को देखेंगे. इस पंडाल को बनाने में लगभग एक माह लगा है. इसका निर्माण बागेश्वरी गुमटी के […]

विज्ञापन

गया: शहर के बाइपास रोड स्थित घुघरीटांड के पास बजरंग क्लब दुर्गापूजा को लेकर बन रहे पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हैं. इस वार यहां के श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के तिरूमाला के वेंकटेश्वर मंदिर के प्रतिरूप को देखेंगे.

इस पंडाल को बनाने में लगभग एक माह लगा है. इसका निर्माण बागेश्वरी गुमटी के पास रहनेवाले कारीगर कर रहे हैं.

प्रतिमा बनाने पर खर्च होंगे करीब 60 हजार रुपये : बजरंग क्लब के सदस्यों ने बताया कि घुघरी टांड में इस बार अजंता प्रतिमा बैठायी जायेगी. उन्होंने बताया कि 55-60 हजार की लागत से मां दुर्गा की प्रतिमा बनायी जा रही है. उन्होंने बताया कि मूर्ति कलाकार गया के ही अमित राज हैं. इन्हें सहयोग करने वाले भी गया के ही है. उन्होंने बताया कि मूर्ति का लंबाई 15 फुट है. 25 हजार रुपये खर्च कर प्रतिमा को सजाया जायेगा. समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पंडाल पूरी तरह फेविकॉल व धान से बनाया जायेगा. यह 35 फुट का होगा. उन्होंने बताया वाटरप्रूफ इस पंडाल को बनाने में करीब सवा लाख रुपये खर्च होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन