गया जी : अब आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता होगी कम, डुमरिया के 15 दिव्यांगों को मिली ट्राइसाइकिल
ट्राई साइकिल वितरण करते विधायक सहित अन्य लोग | Prabhat Khabar Network
गया जी के इमामगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के 15 दिव्यांग लाभार्थियों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया. विधायक दीपा मांझी और बीडीओ की मौजूदगी में ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों का दैनिक आवागमन और आत्मनिर्भर बनना आसान होगा.
गया जी के इमामगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत डुमरिया प्रखंड के 15 दिव्यांग लाभार्थियों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया.
विधायक दीपा मांझी, डुमरिया बीडीओ पंकज कुमार एवं दिव्यांग संघ के जिला सचिव परितोष पंकज ने लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल प्रदान की. लाभार्थियों में दौलती कुमारी, दिलीप कुमार, रबीना बीबी, सखावत हुसैन, शिवनंदन मिस्त्री, अखिलेश दास, अमित कुमार, भीमसेन कुमार, कुंदन कुमार, ललिता कुमारी, नरेश पासवान, संध्या कुमारी, संजय दास एवं मनोर कुमार शामिल हैं.
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग डुमरिया के विजय कुमार, इमामगंज के धर्मेंद्र कुमार, दिव्यांग संघ डुमरिया अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, हम प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत भारती सहित अन्य मौजूद रहे.
दिव्यांगजनों का आवागमन होगा आसान
वक्ताओं ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों का आवागमन आसान होगा. इससे वे अपने दैनिक कार्यों के साथ रोजगार एवं अन्य गतिविधियों में अधिक स्वतंत्रता से भाग ले सकेंगे और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए