सूर्यकुंड का 50 लाख रुपये से होगा सौंदर्यीकरण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : धार्मिक रूप से शहर के अति महत्वपूर्ण सूर्यकुंड सरोवर मंदिर का सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार के एसआईपी योजना के तहत 50 लाख रुपये से किया जायेगा. कार्य योजना का शिलान्यास कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद चंदू देवी व उपस्थित स्थानीय […]
विज्ञापन
गया : धार्मिक रूप से शहर के अति महत्वपूर्ण सूर्यकुंड सरोवर मंदिर का सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार के एसआईपी योजना के तहत 50 लाख रुपये से किया जायेगा. कार्य योजना का शिलान्यास कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद चंदू देवी व उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ नारियल फोड़ कर किया गया.
मंत्री सह नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत पहले फेज में 23 लाख रुपये की राशि से सूर्य कुंड की चारदीवारी के अंदर व बाहर से प्लास्टर व पुट्टी की जायेगी. दूसरे चरण में लाइटिंग और दीवार में पेंटिंग करायी जायेगी. दीवार के अंदर और बाहर थ्रीडी एक्सपो पेंटिंग करायी जानी है. इससे सूर्यकुंड का दृश्य बहुत ही खूबसूरत हो जायेगा. योजना को लेकर सूर्यकुंड परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक में मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद चंदू देवी, धर्मेंद्र कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सुदामा कुमार उर्फ छोटू दूबे, सांईं कंस्ट्रक्शन के सुशांत कुमार, रामानुज पांडेय उर्फ गब्बर बाबा, मुकेश शर्मा, विनय कुमार गुप्ता, पिंटू सिंह, दिलीप कुमार के अलावे गया पाल समाज के सचिव गजाधर लाल पाठक, अमरनाथ धोकड़ी, महेश गुपुत सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










