ePaper

गया : चौकीदार की हत्या कर नदी में फेंका शव, सड़क जाम

Updated at : 10 Feb 2020 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
गया : चौकीदार की हत्या कर नदी में फेंका शव, सड़क जाम

डोभी (गया) : थाने के अमारूत गढ़पर निवासी चौकीदार धर्मेंद्र यादव की हत्या कर शव को निलांजना नदी में फेंक दिया गया था. मृतक के शरीर पर मारपीट करने के निशान मिले हैं. वह डोभी थाने में चौकीदार था. शनिवार की शाम से वह अपने घर से गायब था. मृतक के भाई किशोर यादव ने […]

विज्ञापन

डोभी (गया) : थाने के अमारूत गढ़पर निवासी चौकीदार धर्मेंद्र यादव की हत्या कर शव को निलांजना नदी में फेंक दिया गया था. मृतक के शरीर पर मारपीट करने के निशान मिले हैं. वह डोभी थाने में चौकीदार था. शनिवार की शाम से वह अपने घर से गायब था.

मृतक के भाई किशोर यादव ने बताया कि शनिवार की शाम उसका दोस्त बाराचट्टी थाने का चौकीदार लालमटृी गांव का गुड्डू यादव आया व धर्मेंद्र से नदी पार कराने को कहा. धर्मेंद्र उसे नदी पार करने के लिए निकला, जो वापस नहीं आया. सुबह में नदी के बीच पानी में धर्मेंद्र का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला. परिजनों ने गुड्डू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है. इधर, हत्या की खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये व शव को अमारूत हाइस्कूल के पास डोभी-चतरा मार्ग पर रख रास्ते को अवरुद्ध कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन