अवैध तरीके से ईंंट-भट्ठा चला रहे आरोपित को किया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2020 2:22 AM (IST)
विज्ञापन

गया : खनन विभाग इन दिनों हरकत में आ गया है. वह अवैध रूप से भट्ठा चला रहे लोगों को पकड़ कर सरकारी खाते में रुपये जमा कराने की कार्रवाई को अंजाम देने में जुटा है. इसी क्रम में खान निरीक्षक ने सैप के जवानों के साथ बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकयासीन गांव में चल […]
विज्ञापन
गया : खनन विभाग इन दिनों हरकत में आ गया है. वह अवैध रूप से भट्ठा चला रहे लोगों को पकड़ कर सरकारी खाते में रुपये जमा कराने की कार्रवाई को अंजाम देने में जुटा है. इसी क्रम में खान निरीक्षक ने सैप के जवानों के साथ बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकयासीन गांव में चल रहे अवैध ईंट भट्ठा के मालिक इंद्रदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये इंद्रदेव के विरुद्ध करीब डेढ़ लाख रुपये की कर चोरी का आरोप है.
विभाग द्वारा बार-बार इत्तला किये जाने के बाद भी इंद्रदेव यादव की ओर से विभाग के खाते में रुपये जमा कराने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की गयी. बीते शुक्रवार को भी विभाग ने कार्रवाई करते हुए टिकारी थाना क्षेत्र के पूरा गांव से अवैध भट्ठा चला रहे भट्ठा मालिक को गिरफ्तार किया था.
खान निरीक्षक व्यास पासवान ने बताया कि आरोपित के भट्ठा स्थल पर छापेमारी की गयी और आरोपित को पकड़ा गया. पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध बुनियादगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया और आरोपित को पुलिस के जिम्मे सौंप दिया गया.
जहां से उसे जेल भेज दिया गया. खान निरीक्षक ने बताया कि अवैध रूप से जिले में भट्ठा चला रहे लोगों को विधिवत रूप से पूर्व में बताया गया है कि नियमों का पालन करते हुए भट्ठा का संचालन करें. साथ ही विभागीय शुल्क को सरकार के खाते में समय से जमा कराएं. यदि कोई भट्ठा संचालक विभागीय आदेशों की अनदेखी करते हुए कार्य करते हैं तो उनका जेल जाना तय है.
वहीं दूसरी ओर बाराचट्टी थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खनन विभाग ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. खान निरीक्षक ने बताया कि उक्त वाहन पर करीब 100 सीएफटी बालू लदे थे जो कि गलत था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




