ePaper

बोधगया में 29 से 31 तक होगा बौद्ध महोत्सव

Updated at : 04 Jan 2020 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
बोधगया में 29 से 31 तक होगा बौद्ध महोत्सव

बोधगया (गया) : बोधगया के कालचक्र मैदान में 29 से 31 जनवरी तक बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें राष्ट्रीय व स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इस वर्ष पहली बार जापान के कलाकार इसमें हिस्सा लेंगे. इसके साथ लाओस, थाइलैंड, श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार, इंडोनेशिया व भूटान के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. बौद्ध महोत्सव […]

विज्ञापन

बोधगया (गया) : बोधगया के कालचक्र मैदान में 29 से 31 जनवरी तक बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें राष्ट्रीय व स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इस वर्ष पहली बार जापान के कलाकार इसमें हिस्सा लेंगे. इसके साथ लाओस, थाइलैंड, श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार, इंडोनेशिया व भूटान के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. बौद्ध महोत्सव के आयोजन को लेकर डीएम अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय कक्ष में बैठक की. इसके लिए 16 समितियों का गठन किया गया है. महोत्सव में ‘तथागत’ स्मारिका का भी लोकार्पण किया जायेगा. इसमें कोई भी व्यक्ति, विचारक, साहित्यकार व लेखक स्वतंत्र रूप से अपना लेख हिंदी व अंग्रेजी भाषा में जिला जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध करा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन