शराब लदी स्कॉर्पियो ने पति पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2019 6:20 AM
शेरघाटी/आमस (गया) : आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित चंडीस्थान बाजार के समीप शुक्रवार की शाम शराब लदी स्कॉर्पियो ने एक दंपती को धक्का मार दिया. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल को स्थानीय लोगों ने चंडीस्थान स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के […]
शेरघाटी/आमस (गया) : आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित चंडीस्थान बाजार के समीप शुक्रवार की शाम शराब लदी स्कॉर्पियो ने एक दंपती को धक्का मार दिया. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल को स्थानीय लोगों ने चंडीस्थान स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर कर दिया. गया जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक राजमणि देवी आमस के पिंडरा गांव निवासी लखन दास की पत्नी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










