गया : आठ धंधेबाज गिरफ्तार, 7.90 लाख रुपये जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2019 9:18 AM
गया में 242 कार्टन शराब व छह वाहन पकड़ाये गया : शहर के नयी गोदाम मुहल्ले से कोतवाली थाने की पुलिस ने शराब माफिया गौतम यादव उर्फ बबलू सहित आठ धंधेबाजों को सात लाख 90 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही एक ट्रक पर लदी 242 कार्टन विदेशी शराब, दो लक्जरी वाहन, एक […]
गया में 242 कार्टन शराब व छह वाहन पकड़ाये
गया : शहर के नयी गोदाम मुहल्ले से कोतवाली थाने की पुलिस ने शराब माफिया गौतम यादव उर्फ बबलू सहित आठ धंधेबाजों को सात लाख 90 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही एक ट्रक पर लदी 242 कार्टन विदेशी शराब, दो लक्जरी वाहन, एक पिकअप, एक मार्शल, एक स्कूटी व आठ मोबाइल फोन भी जब्त किये गये.
सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार होनेवाले शराब माफियाओं की पहचान गया जिले के सिविल लाइंस थाने के नादरागंज मुहल्ले के रहनेवाले मुन्ना यादव का बेटा गौतम यादव उर्फ बबलू, कोतवाली थाने के पंचायती अखाड़ा मुहल्ले के रहनेवाले नरेंद्र कुमार का बेटा आशुतोष कुमार, परैया के रहनेवाले लखन मांझी का बेटा रामजन्म मांझी, विष्णुपद थाने के नवागढ़ी मुहल्ले के रहनेवाले धर्मेंद्र प्रसाद का बेटा रीतिक कुमार, सिविल लाइंस थाने के टिल्हा धर्मशाला मुहल्ले के रहनेवाले अनिल वर्मा का बेटा विनीत कुमार, बेलागंज थाने के शाकिर बिगहा गांव के रहनेवाले विजय यादव का बेटा रामानुज कुमार, बोधगया थाने के हरनीकला गांव के रहनेवाले मोती साव का बेटा संजय साव व कोतवाली थाने के गबड़ा पर-गोल बगीचा मुहल्ले के रहनेवाले रामलाल सलूजा का बेटा राजीव सलूजा के रूप में की गयी है.पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










