गया : नये साल में स्मार्ट दिखेगा स्टेशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

गया : 2020 तक गया स्टेशन स्मार्ट लुक में दिखेगा. इसके तहत बाहरी परिसर में प्रतीक्षालय, नया रिजर्वेशन काउंटर, चार लिफ्ट, पूछताछ कार्यालय व डेल्हा की ओर प्रवेश व निकासी द्वार की योजना है. नये साल में गया रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री सर्कुलेटिंग एरिया में ही टिकट लेने के बाद ट्रेन का […]
विज्ञापन
गया : 2020 तक गया स्टेशन स्मार्ट लुक में दिखेगा. इसके तहत बाहरी परिसर में प्रतीक्षालय, नया रिजर्वेशन काउंटर, चार लिफ्ट, पूछताछ कार्यालय व डेल्हा की ओर प्रवेश व निकासी द्वार की योजना है. नये साल में गया रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री सर्कुलेटिंग एरिया में ही टिकट लेने के बाद ट्रेन का इंतजार करेंगे. इससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम होगी. वहीं, अतिरिक्त वाटर वेडिंग मशीनें व मल्टी कॉम्प्लेक्स की भी सुविधा मिलेगी. लिफ्ट की सुविधा को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. प्लेटफॉर्मों पर भीड़ कम करने के लिए सीधे बाहर निकलने की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए दो फुट ओवरब्रिजों का विस्तार किया रहा है.
नये टिकट काउंटर की मिलेगी सुविधा: स्टेशन परिसर में नये रिजर्वेशन व टिकट काउंटर के लिए एक बिल्डिंग बन कर तैयार हो गयी है. नये साल में यहां से यात्रियों को सुविधा मिलने लगेगी. पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने इसके निर्माण को लेकर 2017 में हरी झंडी दी थी. इसके बाद यहां काम शुरू हुआ थी. जल्द ही इसकी सुविधा मिलेगी.
डेल्हा के पास बनेगा पार्किंग व टिकट घर : डेेल्हा के पास प्रवेश व निकास द्वार के साथ ऑटो पार्किंग-स्टैंड व टिकट घर भी बनाया जा रहा है. बता दें कि डेल्हा के पास प्रवेश व निवास द्वारा बन जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. पटना जानेवाले यात्री फिलहाल एक नंबर प्लेटफॉर्म से आते हैं. लेकिन, डेल्हा में प्रवेश व निकास द्वार के साथ टिकट घर बनने से उन्हें अासानी होगी.
क्या कहते हैं स्टेशन डायरेक्टर
नये साल में नये लुक में गया रेलवे स्टेशन दिखेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर, लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं रेल यात्रियों को मिलेगी. इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है. यही नहीं, अतिरिक्त मजदूर लगा कर काम को पूरा करने में रेलवे अधिकारी लगे हुए हैं.
जेपी भारती, स्टेशन डायरेक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




