ePaper

दुर्गा यादव की अवैध संपत्ति की जब्ती के लिए ईडी को भेजी जायेगी अनुशंसा

Updated at : 18 Nov 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा यादव की अवैध संपत्ति की जब्ती के लिए ईडी को भेजी जायेगी अनुशंसा

शेरघाटी : आमस के संजय हत्याकांड मामले की जांच में जुटी पुलिस को दुर्गा यादव व उसके पुत्र संग्राम यादव से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं. एएसपी रवीश कुमार ने रविवार को बताया कि दुर्गा यादव शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर रैकेट चलाने का काम में संलिप्त है. इस काम […]

विज्ञापन

शेरघाटी : आमस के संजय हत्याकांड मामले की जांच में जुटी पुलिस को दुर्गा यादव व उसके पुत्र संग्राम यादव से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं. एएसपी रवीश कुमार ने रविवार को बताया कि दुर्गा यादव शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर रैकेट चलाने का काम में संलिप्त है. इस काम में उसका बेटा संग्राम यादव सहयोग करता था. लोगों को गुमराह कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है. दुर्गा के द्वारा अर्जित की गयी अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) को भी लिखा जायेगा.

एएसपी ने बताया कि संजय हत्याकांड का खुलासा रिमांड पर लिये जाने के बाद पूछताछ के दौरान पिता–पुत्र ने पुलिस के समक्ष किया. उन्होेंने बताया कि पहले संजय ने नौकरी के नाम पर दुर्गा को पैसे दिये. धीरे-धीरे दोनों काफी क्लोज होते गये. इसके बाद संजय ने दुर्गा के साथ मिल कर काम करना शुरू कर दिया.
लेकिन, दुर्गा की कार्यशैली व उसकी ठगी के इस धंधे के बढ़ता जाल को देख वह लोगों से उसकी शिकायत करने लगे. इससे दुर्गा व उसका बेटा संग्राम काफी नाराज हुआ. घटना की रात बाप-बेटा दोनों ने मिल कर संजय का घर बुलाया और उसे खिला पिलाकर अगवा कर लिया.
फिर उसकी हत्या कर शव को अपने खेत में छुपा दिया था. उन्होंने बताया कि नौकरी के नाम पर दुर्गा यादव के ठगी के शिकार कई लोगों ने आमस थाने व डीएसपी कार्यालय में आवेदन दिया है. मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन करेगी. वहीं, दुर्गा के द्वारा अर्जित की गयी अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए प्रर्वतन निदेशालय को भी लिखी जायेगी.
क्या है पूरा मामला
ज्ञात हो कि आमस के चंडीस्थान के निकट एक बधार से आठ नवंबर को अपहृत संजय का शव मिलने के बाद 11 नवंबर को दुर्गा यादव व उसका पुत्र संग्राम ने शेरघाटी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. उल्लेखनीय हो कि औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुंआ निवासी शिक्षक अभ्यर्थी संजय कुमार से नौकरी के नाम पर ढ़ाई लाख रुपये कथित रैकेट के सरगना दुर्गा यादव ने ठग लिया था.
नौकरी काफी दिनों तक नहीं लगने के बाद रुपये वापस लौटाने के लिए मृतक के द्वारा लगातार दबाव बनाये जाने पर गत 15 अक्तूबर को उसे फोन कर चंडीस्थान बुलाकर उसका अपहरण कर लिया गया था. मामले को लेकर मृतक कि पत्नी रेणु देवी ने आमस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन