डंपर की चपेट में आये दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

गया : गया-टिकारी मुख्य मार्ग पर पंचानपुर ओपी क्षेत्र के धर्मशाला गांव के पास बाइक पर सवार दो युवकों को डंपर ने शनिवार की देर शाम रौंद दिया था. इसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. वहीं, दूसरे युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल लाया गया, जहां उसकी मौत इलाज के […]
गया : गया-टिकारी मुख्य मार्ग पर पंचानपुर ओपी क्षेत्र के धर्मशाला गांव के पास बाइक पर सवार दो युवकों को डंपर ने शनिवार की देर शाम रौंद दिया था. इसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. वहीं, दूसरे युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल लाया गया, जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. गुस्साये लोगों ने कुछ देर के लिए गया-पंचानपुर रोड को जाम करने की कोशिश की. लेकिन, मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हो गये. मृतक की पहचान चंदौती थाने के डुमरा के रहनेवाले गिरीश चौधरी के 18 वर्षीय बेटे तपेश्वर कुमार व इसी गांव के स्वर्गीय धानकरी चौधरी के 22 वर्षीय बेटे विनय चौधरी के रूप में की गयी है. रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










