डोभी में खुला अशोक लेलैंड का शो रूम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

डोभी : डोभी में जीटी रोड किनारे गुरुद्वारा के पास सोमवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अशोक लेलैंड का शो रूम का उद्घाटन कंपनी के सीओओ अनुज कथूरिया ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया. इंपिरियल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खुला शो रूम के उद्घाटन के अवसर पर सीओओ ने कहा […]
विज्ञापन
डोभी : डोभी में जीटी रोड किनारे गुरुद्वारा के पास सोमवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अशोक लेलैंड का शो रूम का उद्घाटन कंपनी के सीओओ अनुज कथूरिया ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया. इंपिरियल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खुला शो रूम के उद्घाटन के अवसर पर सीओओ ने कहा कि डोभी में खुला यह इंपिरियल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड शोरूम बिहार में 14वां आउटलेट है.
वहीं, इंपिरियल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड का यह पांचवां आउटलेट है. श्री कथूरिया ने कहा कि कोलकाता-नयी दिल्ली मार्ग पर यह आउटलेट खुल जाने से ग्राहकों को काफी सहूलियत होगी. यहां एक ही छत के नीचे कंपनी के विभिन्न उत्पादों की खरीद के साथ ही सर्विसिंग की भी व्यवस्था की गयी है.
इस अवसर पर इंपिरियल एग्रो के एमडी उदय शंकर ओझा ने कहा कि यहां ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की उच्चस्तरीय व्यवस्था की गयी है. यहां ग्राहकों की संतुष्टि का विशेष ख्याल रखा जायेगा. उद्घाटन समारोह में इंपिरियल एग्रो के डायरेक्टर आकाशदीप ओझा, सीइओ प्रभात कुमार, ब्रांच मैनेजर अनूप कुमार, सेल्स मैनेजर रविकांत सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




