वजीरगंज में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले दो शव

Updated:
विज्ञापन

वजीरगंज : प्रखंड क्षेत्र के मनैनी व अढवा गांव के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे से वजीरगंज पुलिस ने बुधवार की सुबह एक नाबालिग लड़की (14 वर्षीय ) और जमुआवा पुल के निकट से एक वृद्ध (80 वर्षीय) का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. वजीरगंज थानाध्यक्ष अब्दुल […]

विज्ञापन
वजीरगंज : प्रखंड क्षेत्र के मनैनी व अढवा गांव के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे से वजीरगंज पुलिस ने बुधवार की सुबह एक नाबालिग लड़की (14 वर्षीय ) और जमुआवा पुल के निकट से एक वृद्ध (80 वर्षीय) का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. वजीरगंज थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर दोनों शवों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया.
नाबालिग लड़की का एक हाथ कटा हुआ था. उसके कटे हाथ को खोजने की कोशिश की गयी. लेकिन, वह नहीं मिला. खबर लिखे जाने पर दोनों शवों की पहचान नहीं हो पायी है. शव को पोस्टमार्टम के बाद दो दिन तक पहचान के लिए शवगृह में रखा जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन