गया के दिनेश्वर शर्मा बने लक्षद्वीप के प्रशासक
गया : गया जिले के बेलागंज थाने के पाली गांव के रहनेवाले रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी दिनेश्वर शर्मा को केंद्रशासित लक्षद्वीप का प्रशासक बनाये जाने पर उनके परिजनों के बीच खुशी दौड़ पड़ी है. केरल कैडर 1976 बैच के आइपीएस अधिकारी भारतीय खुफिया ब्यूरो के प्रमुख रह चुके हैं. शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे […]
गया : गया जिले के बेलागंज थाने के पाली गांव के रहनेवाले रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी दिनेश्वर शर्मा को केंद्रशासित लक्षद्वीप का प्रशासक बनाये जाने पर उनके परिजनों के बीच खुशी दौड़ पड़ी है. केरल कैडर 1976 बैच के आइपीएस अधिकारी भारतीय खुफिया ब्यूरो के प्रमुख रह चुके हैं.
आपके शहर में
शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे मोबाइल फोन पर प्रभात खबर से बातचीत के दौरान श्री शर्मा ने नयी जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की. इधर, गया शहर नयी गोदाम-तुतबाड़ी मुहल्ले में रहनेवाली श्री शर्मा की बड़ी भाभी गीता दीदी ने भी प्रसन्नता का इजहार किया. उन्होंने बताया कि बचपन से ही श्री शर्मा काफी होनहार थे. यूपीएससी क्वालीफाई करने के बाद उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली उसका बखूबी निर्वहन किया है. इनके क्रिया-कलाप से पूरे जिले के साथ ही राज्य गौरवान्वित हो रहा है. आशा है कि श्री शर्मा नयी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए