अमारुत बकसोती से सिर कुचला शव बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डोभी : अमारुत बकसोती से महकमपुर जानेवाले पुल के पास झाड़ी से एक 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. शव के पास एक साइकिल भी पुलिस को मिली है. डोभी थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि मृतक युवक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है, जिससे शिनाख्त करने मेें परेशानी हो […]
विज्ञापन
डोभी : अमारुत बकसोती से महकमपुर जानेवाले पुल के पास झाड़ी से एक 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. शव के पास एक साइकिल भी पुलिस को मिली है. डोभी थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि मृतक युवक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है, जिससे शिनाख्त करने मेें परेशानी हो रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
युवक लाल तथा काले रंग का टी शर्ट तथा ब्लू रंग का जिंस पहने हुए है. पुलिस ने शव और साइकिल को कब्जे में लेकर थाना लाया व शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है. शव को देखने पर आशंका जतायी जा रही है युवक का सिर किसी वाहन से कुचला गया है, जिससे उसकी मौत हो गयी है. क्योंकि, सड़क पर सिर का कुचला हुआ भाग बिखरा पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन