गैंगरेप की घटना से आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

विरोध में बंद रहा गुरारू बाजार महाअष्टमी के दिन तीन लोगों ने महिला के साथ किया था सामूहिक दुष्कर्म गुरारू बाजार में प्रतिरोध मार्च निकाल कर जताया विरोध महिला को उचित मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग गुरारू : गुरारू थाना क्षेत्र के गुड़रू गांव में गत रविवार की रात महाअष्टमी को एक महिला के […]

विज्ञापन

विरोध में बंद रहा गुरारू बाजार

आपके शहर में

विज्ञापन

महाअष्टमी के दिन तीन लोगों ने महिला के साथ किया था सामूहिक दुष्कर्म

गुरारू बाजार में प्रतिरोध मार्च निकाल कर जताया विरोध

महिला को उचित मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग

गुरारू : गुरारू थाना क्षेत्र के गुड़रू गांव में गत रविवार की रात महाअष्टमी को एक महिला के साथ किये गये गैंग रेप की घटना के विरोध में गुरुवार को गुरारू बाजार बंद रहा. इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओं ने गुरारू बाजार में प्रतिरोध मार्च भी निकाला. प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व जिला पर्षद राहुल कुमार नि किया.

इस मौके पर कामता पासवान, कौलेश्वर पासवान, माले नेता उपेंद्र यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे. प्रतिरोध मार्च व प्रदर्शन के दौरान लोगों ने गैंगरेप के आरोपित भुलेंटियर यादव, कमलेश यादव, रंजन यादव को फांसी देने की मांग की. साथ ही गैंगरेप की शिकार महिला को उचित मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग की. वहीं घटना के पांचवें दिन भाजपा व बसपा का शिष्ट मंडल गुड़रू गांव पहुंचा व पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. आरोपित लड़कों को फांसी की मांग की. शिष्ट मंडल में बसपा नेता राघवेंद्र यादव, मदन दास, भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, अनुज शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे. गौरतलब हो की शराब धंधेबाज भुलेंटियर यादव का बाप अलीमर्दन यादव दो बार गुड़रू पंचायत के मुखिया का चुनाव लड़ चुका हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन