काम पर नहीं लौटे जूनियर डॉक्टर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

गया : मगध मेडिकल में शनिवार की देर रात से जूनियर डॉक्टरों की शुरू हुई हड़ताल बुधवार को चौथे दिन भी जारी रही. अस्पताल अधीक्षक डॉ विजय कृष्ण प्रसाद ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों की सारी जायज मांगें मान ली गयी हैं. उनकी मांग के अनुसार, इमरजेंसी के मेन गेट पर ग्रिल लगाने के लिए […]
विज्ञापन
गया : मगध मेडिकल में शनिवार की देर रात से जूनियर डॉक्टरों की शुरू हुई हड़ताल बुधवार को चौथे दिन भी जारी रही. अस्पताल अधीक्षक डॉ विजय कृष्ण प्रसाद ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों की सारी जायज मांगें मान ली गयी हैं. उनकी मांग के अनुसार, इमरजेंसी के मेन गेट पर ग्रिल लगाने के लिए मंगवा लिया गया है. गुरुवार को ग्रिल लगाने का काम पूरा कर लिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि इसके साथ गाइनो में रात्रि सेवा देनेवाले डॉक्टरों को आवास से लाने व पहुंचाने के लिए समुचित सुरक्षा गार्ड तैनात किये गये हैं. अस्पताल व कॉलेज प्रशासन ने अन्य मांगों में छात्रावास के रास्ते में लाइट लगाने व सीसीटीवी कैमरेे लगाने का काम शुरू कर दिया है.
इधर, प्राचार्य डॉ एचजी अग्रवाल ने कहा कि जूनियर व पीजी डॉक्टरों की हड़ताल के बाद भी अस्पताल में कामकाज सुचारु ढंग से चल रहा है. इसके लिए सीनियर डॉक्टरों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. बताया जाता है कि जूनियर डॉक्टरों के काम नहीं करने से सबसे अधिक परेशानी मरीजों को ही उठानी पड़ रही है.
जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर रहते हैं, तो लोगों को काफी सहूलियत होती है. ऐसे सूत्रों की मानें, तो छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सचिव के पास भी गया. वहां अपनी मांगों को लेकर बातें रखी. प्रधान सचिव से भी मांगे पूरी करने की दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन जूनियर डॉक्टरों को मिला है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसके बाद गुरुवार
से जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




