ePaper

पॉलीथिन में सामान बेच रहे दुकानदारों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना

Updated at : 16 Sep 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलीथिन में सामान बेच रहे दुकानदारों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना

गया : पितृपक्ष मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन में तीर्थयात्रियों को सामान दे रहे दुकानदारों पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की. जिसके मद्देनजर रविवार को टीम ने मेला क्षेत्र में 125 दुकानों पर छापेमारी की और प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की. इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. टीम ने सभी दुकानदारों को […]

विज्ञापन

गया : पितृपक्ष मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन में तीर्थयात्रियों को सामान दे रहे दुकानदारों पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की. जिसके मद्देनजर रविवार को टीम ने मेला क्षेत्र में 125 दुकानों पर छापेमारी की और प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की.

इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. टीम ने सभी दुकानदारों को हिदायत दी वे हर हाल में अपनी दुकानों से पॉलीथिन को हटा लें नहीं तो उनकी दुकानें सील कर दी जायेगी. इसके अलावा तीर्थयात्रियों को भी बताया गया कि प्रदेश में पॉलीथिन पूरी तरह से प्रतिबंधित है इसलिए वे जूट से निर्मित थैला में सामान खरीदे.
पॉलीथिन में दे रहा था खाना: नवागढ़ी मोड़ पर जब नगर निगम की टीम पहुंची तो यहां सड़क किनारे खाद्य पदार्थों का ठेला लगाये दुकानदार तीर्थयात्रियों के अलावा लोगों को भी पॉलीथिन में ही सामान देते मिले.
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक दुकान से पॉलीथिन जब्त की व उसे जुर्माना लगाया. इसके बाद यहां से लेकर चांदचौरा मोड़ तक फल, सब्जी व दूसरी दुकानों पर टीम ने जांच की. चांदचौरा मोड़ से लेकर विष्णुपद, बाइपास, सीताकुंड, अक्षयवट के अलावा स्टेशन रोड में भी छापेमारी की गयी. इस कार्रवाई में दुकानों से 7400 रुपये जुर्माना वसूला गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन