बिहार में बच्चा चोर समझ कर देवर-भौजाई को भीड़ ने जमकर पीटा, जानें पूरा मामला
डोभी (गया) : डोभी में बच्चा चोर के नाम पर ग्रामीणों ने एक महिला व दो पुरुषों को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा दिया. यह घटना शनिवार की दोपहर ओवरब्रिज के पास की है. जानकारी के अनुसार, युवक कार्तिक कुमार स्टेशन के पास झोंपड़ी बना कर रहता है. उसने शरीर पर […]
डोभी (गया) : डोभी में बच्चा चोर के नाम पर ग्रामीणों ने एक महिला व दो पुरुषों को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा दिया. यह घटना शनिवार की दोपहर ओवरब्रिज के पास की है. जानकारी के अनुसार, युवक कार्तिक कुमार स्टेशन के पास झोंपड़ी बना कर रहता है. उसने शरीर पर कीटनाशक का छिड़काव कर लिया. इससे आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन होने लगी. उसे लोगों ने समझा कि वह बच्चा चोर है.
आपके शहर में
देखते ही देखते लोगों के हुजूम ने युवक को घेरा लिया और मारपीट करने लगे. वहां से एक महिला व पुरुष भागने लगे, तो लोगों ने उन्हें बच्चा चोर का साथी समझ उनकी भी धुनाई कर दी. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पर एएसआइ बरुण दल–बल के साथ वहां पहुंचे और तीनों पीड़ितों को अपने कब्जे में ले लिया. थाने लाकर तीनों से पूछताछ की, तो कार्तिक कुमार ने कहा कि स्प्रे वहीं ओवरब्रिज के नीचे गिरा मिला था. उसने शरीर पर स्प्रे कर लिया, जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.
वहीं, महिला धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के वनबारी गिरौर की रहने वाली सरीखा खातून है और दूसरा युवक मोहनपुर थाना क्षेत्र के इटवां निवासी नसीब अली है. ये दोनों रिश्ते में दूर के देवर–भौजाई हैं. थानाप्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने तीनों को बच्चा चोर समझ लिया था. तीनों के परिजनों को बुलाया गया है. वरीय अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए